फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुद्ध की शिक्षा में रहस्यों और आडंबरों का स्थान नहीं

Sun, 29 Dec 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार को थाईलैंड के 55 सदस्यीय दल से गुलजार रही। दल ने गंध कुटि पर भिक्षु भवरानंद के नेतृत्व में पूजा की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन हुआ। पूजन के दौरान भिक्षु भवरानंद ने कहा कि बुद्ध की शिक्षा अत्यंत व्यावहारिक है। इसमें रहस्यों और आडंबरों का कोई स्थान नहीं है। उनका चिंतन प्राणियों के व्यापक दुखों के कारण की तलाश से प्रारंभ होता है। इसके बाद अनुयायियों ने तपोस्थली का भ्रमण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें