बख्शी का तालाब। महिंगवा इलाके में अब भी किसानों को डीएपी सरकारी मूल्य से बढकर मिल रही है। हेमी निवासी महिपाल, भवानीपुर निवासी परागीलाल, सुंदरलाल ने बताया कि पहाड़पुर और दूसरी समितियों पर डीएपी नहीं है। अल्दमपुर निवासी सुभाष, भडसर निवासी किसान शमशेर, भवानीपुर निवासी किशोर और बाजपुर निवासी रामकरन ने बताया कि धान की पौध तैयार हो चुकी है। उसकी रोपाई के लिए डीएपी की बेहद जरूरत है। एडीओ एजी विजय प्रकाश निगम का कहना है कि शिकायतों पर छापेमारी की जा रही है।