फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी की परीक्षा को लेकर दोराहे पर खड़े रेजिडेंट डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एम्स में पीजी और सुपर स्पेशएलिटी कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। ऐसे में कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर दोराहे पर खड़े हैं। उनका कहना है कि वह वार्ड में ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में बाहर नहीं जा सकते हैं। अभ्यर्थियों ने चिकित्सा मंत्री से कोराना को देखते हुए परीक्षा स्थगित करने अथवा नजदीकी सेंटर पर कराने की मांग की है। मालूम हो कि एम्स की पीजी और सुपर स्पेशलिटी प्रवेश परीक्षा के लिए 11 जून की तिथि निर्धारित की गई है। यह परीक्षा देश भर के करीब 200 सेंटरों पर ऑनलाइन होगी। इसमें तकरीबन 40 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने वालों में नॉन पीजी रेजिडेंटए सीनियर रेजिडेंट शामिल है। लखनऊ में यह परीक्षा पांच सेंटरों पर होगी। इसके जरिए एम्स में एमडीए एमएसए डीएम व एमसीएच पाठ्यक्त्रस्म में दाखिला मिलता है। इसी तरह नर्सिंग में बीएससी व एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्त्रस्म में भी दाखिले की प्रवेश परीक्षा 11 जून को होगी। अभ्यर्थियों का कहना है कि कुछ लोग कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रहे हैं तो कुछ लोग ट्रायज एरिया में। ऐसे में उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में असुविधा होगी। अभ्यर्थियों का कहना है कि कई लोगों का सेंटर 1000 से 2000 किलोमीटर की दूरी पर कर दिया गया है। ऐसे मेंअभ्यर्थियों के आने जाने से लेकर ठहरने तक की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भोजन आदि की भी दुश्वारियां हो सकती है। अभ्यर्थियों ने केंद्रीय मंत्री से मांग के साथ एम्स के अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उनका परीक्षा केंद्र उन्हीं अस्पतालों में बनाया जाए जहां भी ड्यूटी कर रहे हैं अथवा अभी परीक्षा स्थगित कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें