फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संकरे रास्ते से लग रहा जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर लखनऊ। इलाके में नादरगंज तिराहे के पास सड़क चौड़ीकरण में मस्जिद का अगला हिस्सा तोड़ने के बाद भी जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। यहां लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रोड के निर्माण का काम पीएनसी कंपनी करवा रही है। एलिवेटेड रोड बनने से कानपुर रोड संकरी हो गई थी। ऐसे में इसकी दोनों पटरियों का चौड़ीकरण किया गया है। सोमवार को भी दोपहर करीब एक बजे यहां काफी देर तक जाम के हालात बने रहे। मस्जिद व दुकानों के आगे बनाए जा रहे नाले के कारण मलबा फैला पड़ा है और कानपुर से लखनऊ आने वाली पटरी का रास्ता काफी संकरा होने के कारण जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें