फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो मकानों व एक मंदिर में चोरी

Tue, 12 Nov 2024 06:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के शाहपुर में प्रशांत द्विवेदी के बंद मकान से चोरों ने 3.50 लाख के जेवर व 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। प्रशांत निजी चालक हैं। उनके मुताबिक शनिवार को वह बाराबंकी गए थे। सोमवर रात लौटे तो घटना का पता चला। शक के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया है। वहीं, बीबीडी इलाके के तिवारीगंज स्थित साईं अपार्टमेंट में शिवानी कश्यप के फ्लैट से शनिवार दोपहर चोरों ने जेवर और दस हजार रुपये चुरा लिए। घटना के वक्त वह अस्पताल में भर्ती भतीजे को देखने गई थीं। इसके अलावा माल में रविवार देर रात बदैया गांव स्थित तपेश्वरी मंदिर में मां को समर्पित दस घंटे चोरों ने चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें