लखनऊ। अलीगंज के श्रीपुरम में पूर्व सैन्यकर्मी इंद्र बहादुर गुरंग के मकान से चोरों ने जेवर व 63 हजार रुपये पार कर दिए। पांच दिन पहले वह परिवार संग देहरादून गए थे। 30 सितंबर को नौकरानी ने चोरी होने की बात बताई। उधर, 27 सितंबर को चौक में पाटानाला निवासी व्यापारी जैद अब्दुल रहीम फारूकी के मकान में बनी दुकान की तिजोरी से महिला ने 1.64 लाख रुपये चुरा लिए। इसके अलावा गोमतीनगर के विश्वास खंड-3 में अभिषेक पांडेय के मकान से चोर बुधवार सुबह दो लैपटॉप, मैकबुक, दो हजार रुपये व डेबिट कार्ड चुरा ले गया।