लखनऊ। दुबग्गा की बसंतकुंज कॉलोनी में रिटायर्ड बैंक मैनेजर वासुदेव राम के बंद घर से चोरों ने 25 लाख के जेवर व ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए। इससे पहले चोरों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। बाद में डीवीआर भी उठा ले गए। वासुदेव के मुताबिक, 24 अक्तूबर को पत्नी सावित्री देवी संग छोटी बेटी के घर मुंबई गए थे। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने चोरी की खबर दी। पड़ोसी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में शुक्रवार की रात लगभग दो चोर दिखे।