लखनऊ। राजाजीपुरम सी ब्लॉक में शुक्रवार रात लखनऊ विवि के रिटायर्ड प्रोफेसर राशिद अली सैय्यद के घर घुसे युवक-युवती ने साढ़े चार लाख रुपये व तीन मोबाइल चुरा लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। तालकटोरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। तड़के चार बजे जब राशिद की पत्नी अप्सा पति को दवा देने कमरे में पहुंची तो अलमारियां खुली हुई थीं। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मकान में सिर्फ बुजुर्ग दंपती रहते हैं। उनके बेटे सैय्यद रुजदे हसन आयरलैंड में नौकरी करते हैं।