फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विकासनगर में मिठाई की दुकान में चोरी

Mon, 01 Dec 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राज लक्ष्मी स्वीट की दुकान का टूटा शटर।
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर में कुर्सी रोड पर शनिवार की रात महावीर स्कूल के सामने स्थित राज लक्ष्मी स्वीट की दुकान में चोरी हो गई। दुकान मालिक बटहा निवासी राम प्रसाद साहू के मुताबिक रविवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर दुकान का शटर उठा होने की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित मौके पर पहुंचा। 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि दुकान में ज्यादा नकदी नहीं थी। चोर अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगा सीसीटीवी का डीबीआर उखाड़ ले गए। थाना प्रभारी विकास नगर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें