फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंद घर में चोरी, लाखों के जेवर व नकदी पार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा की बीबीखेड़ा कॉलोनी में रविवार रात चोर बंद मकान से साढ़े तीन लाख के जेवरात, डेढ़ लाख रुपये और इलेक्ट्रॉनिक सामान उठा ले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक अधिवक्ता अविनाश राय परिवार के साथ शनिवार को गृह जनपद आजमगढ़ गए थे। इसी दौरान रात दो बजे घर में घुसे नकाबपोशों ने वारदात को अंजाम दिया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में चार अज्ञात रेकी करते दिखाई दे रहे हैं। उधर, कॉलोनीवासियों में पुलिस के घटनास्थल पर देरी से पहुंचने और इलाके में गश्त न होने को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि उन्होंने हंसखेड़ा चौकी इंचार्ज मुन्ना लाल को कई बार कॉल लगाई, लेकिन उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें