गुडंबा। विकासनगर के सेक्टर छह के बंद मकान से चोरों ने लाखों के जेवर साफ कर दिए। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है। आकाश गोयल ने बताया कि 30 जून की सुबह करीब 4:30 बजे वह परिवार के साथ मंसूरी गए थे। पांच की सुबह करीब 8:30 बजे लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला। कमरों और अलमारियों के ताले टूटे थे। पीड़ित के अनुसार चोर लाखों के जेवर ले गए। थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।