आलमबाग। छोटा बरहा स्थित भीमनगर में चोरों ने शैलेंद्र सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर 60 हजार नकद और जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। शैलेंद्र के अनुसार बीते शनिवार को परिवार के साथ वैष्णो देवी गए थे। घर की चाबी पड़ोसी अजय शुक्ला को दे दी थी। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी मकान पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। सूचना पर वह भी लौट आए। इंस्पेक्टर आलमबाग बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फुटेज खंगाली जा रही हैं।