कार्यक्रम में जानकारी राकेश और अन्य।
लखनऊ। रंगमंच को आधुनिक दुनिया के बिगड़ते हालात, ग्लोबल वार्मिंग और चरम मौसमी घटनाओं जैसे मुद्दों पर भी काम करने की जरूरत है। लखनऊ के इप्टा संगठन की ओर से कैसरबाग स्थित कार्यालय में विश्व रंगमंच दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व प्रसिद्ध ग्रीक रंगमंच कलाकार थियोडोरोस टेरजोपोलोस के इस संदेश को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश ने पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ लेखक, नाटककार व निर्देशक सुशील कुमार सिंह ने की। इस दौरान इप्टा के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, अभिनेता राजू पांडे, कल्पना पांडे, उदयवीर यादव,राधे श्याम सोनी आदि मौजूद रहे।