फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिवाजी के शाैर्य, त्याग और स्वराज की गाथा से सजा रंगमंच

विज्ञापन
शिवाजी के शाैर्य, त्याग और स्वराज की गाथा से सजा रंगमंच
विज्ञापन
लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी रंगमंडल की ओर से नाटककार व निर्देशक अतुल सत्य कौशिक के नाटक ''छत्रपति शिवाजी महाराज'' का मंचन रविवार को अकादमी के राज बिसारिया सभागार में किया गया। प्रस्तुति में शिवाजी के संघर्ष, नेतृत्व, त्याग और स्वराज्य की स्थापना के लिए किए गए प्रयासों को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया। नाटक की कहानी जीजाबाई की तपस्या से लेकर रणभूमि के संघर्षों और शिवाजी के निर्णायक फैसलों तक आगे बढ़ती है। इसमें उन्हें केवल योद्धा ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी शासक, कुशल रणनीतिकार और जननायक के रूप में पेश किया गया। भव्य मंच सज्जा, युद्ध दृश्यों, वेशभूषा, प्रकाश और मौलिक संगीत ने प्रस्तुति को प्रभावी बनाया। रंगमंडल प्रमुख आरपीडी सोती के नेतृत्व में शिवाजी की भूमिका में शिवा काशिद और धीरज कुमार, जबकि जीजाबाई की भूमिका में अंशु साहू व भावना द्विवेदी ने शानदार अदाकारी की। वहीं तानाजी मालुसरे की भूमिका रितेश पासवान और बाजी प्रभु देशपांडे की भूमिका अर्ध्य सामंत ने निभाई। (माई सिटी रिपोर्टर)

Next
AU ऐप में पढ़ें