लखनऊ। पीजीआई के तेलीबाग द्वारकापुरी निवासी 24 वर्षीय निजी कंपनी में काम करते हैं। रविवार शाम आठ बजे वह स्कूटी से बाजार के लिए निकले थे। कुछ देर बाद वह घर से कुछ दूर एक गली के पास नाली किनारे बेहोशी की हालत में मिले। परिजनों ने बताया कि कुछ युवकों ने उन्हें बेहोश कर 13 हजार रुपये, ब्रेसलेट और मोबाइल छीन लिया। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना दिख रही है। होश में आने पर पीड़ित ने बताया कि घर से कुछ दूर सपोर्टगंज के पास उसके साथ घटना हुई। कहा, बेहोश होने के बाद मुझे कुछ याद नहीं है। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जांच के बाद रिपोर्ट होगी।