लखनऊ। गोसाईंगंज के छोटी घुसवल निवासी मजदूर दिलीप रावत ने परिचित सुशील व दस अज्ञात पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। दिलीप के मुताबिक धोधनखेड़ा निवासी सुशील से उनकी रंजिश है। शुक्रवार शाम जब दिलीप काम से लौट रहे थे, तभी सुशील और उसके साथियों ने लाठी-डंडों व ईंट से उनकी पिटई कर दी। इससे दिलीप का सिर फट गया। उन्हें 15 टांके लगे। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।