फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक ने चौकी में की तोड़फोड़

Mon, 13 Apr 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस चौकी में की गई तोड़फोड़।
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग की चंदर नगर पुलिस चौकी में रविवार तड़के युवक ने तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर घरवालों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आलमबाग रामबाबू सिंह ने बताया कि उन्नाव में औरास के गुड़वा गांव निवासी अनिल मानसिक रूप से कमजोर हैं। रविवार तड़के करीब 4:30 बजे चंदर नगर चौकी के प्रभारी अमर पाल अग्निहोत्री गश्त पर गए थे। चौकी बंद थी। तभी अनिल ने चौकी पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थर से चौकी के गेट और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। चौकी में रखी मेज पर पड़े सरकारी दस्तावेज और फाइल उठाकर बाहर फेंक दी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। इस बीच पहुंचे चौकी इंचार्ज ने अनिल को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया। उनके पास मिली डायरी से घरवालों को सूचना दी। कुछ देर में पहुंचे घरवालों के हवाले अनिल को कर दिया गया।

पुलिस चौकी में की गई तोड़फोड़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें