निगोहां। मस्तीपुर गांव में बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बदनखेड़ा निवासी किसान राम सुरेंद्र रावत (45) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी राजकुमारी के मुताबिक वह पति व बेटे के साथ बाइक से बेटी की ससुराल लालपुर जा रही थी, तभी पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। राम सुरेंद्र को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।