युवती ने आरोपी पर दर्ज कराया मुकदमा। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
सैरपुर इलाके में रहने वाली युवती ने ठाकुरगंज के युवक कामिल अब्बास पर धर्म छिपाकर शादी करने व रुपये हड़पने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक सैरपुर अख्तयार अहमद अंसारी के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि चार महीने पहले आरोपी से मुलाकात हुई थी। तब उसने अपना नाम कुंवर त्रिपाठी बताया था।
आरोपी ने परिवारीजनों से भी मिलवाया तो भरोसा हो गया। इसके बाद युवती अयोध्या घूमने गई, जहां युवक ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह किया।
पीड़िता ने बताया कि युवक अपनी मजबूरी बताकर कई बार उससे रुपये ले गया। एक दिन इनकार कर दिया तो आरोपी झगड़ा करने लगा।
कुछ दिन बाद युवक जबरन घर पहुंचा और 25 हजार नकद व सोने की अंगूठी ले गया। शक होने पर पीड़िता ने पड़ताल की तो असलियत सामने आ गई।
पता चला कि आरोपी का असली नाम कामिल अब्बास है। इस पर आरोपी ने उसे धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई।