फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक ने लगाया फंदा

Mon, 19 Oct 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हसनगंज के डालीगंज में निवासी रोमिल चौधरी (30) ने शनिवार रात फंदा लगा लिया। वह दिल्ली की आईटी कंपनी में कार्यरत थे। वह कुछ दिन पहले ही घर आए थे। शनिवार को उनका शव घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हसनगंज इंस्पेक्टर चितवन कुमार के अनुसार, रोमिल की मां का निधन करीब एक साल पहले हुआ था। उनके पिता रमेश चंद्र चौधरी कैंसर से पीड़ित हैं। इन पारिवारिक परिस्थितियों के चलते रोमिल मानसिक रूप से परेशान थे। शुरुआती जांच में अवसाद के कारण खुदकुशी की बात सामने आई है। पुलिस अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें