फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाई को वीडियो मैसेज भेजे युवक ने दी जान

Fri, 18 Aug 2023 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर के सर्वोदयनगर में टिफिन सर्विस संचालक आकाश सिंह (33) ने भाई को वीडियो मैसेज भेजकर कमरे में फांसी लगा ली। बुधवार रात जब मृतक के भाई अमन ने नेट ऑन किया तो वीडियो मैसेज मिला, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया था।
विज्ञापन

अमन ने बताया कि मंगलवार को आकाश की पत्नी दामिनी अपनी दो बेटियां को लेकर मायके सीतापुर चली गई थी। आकाश कमरे में अकेला था।
बुधवार शाम मां मिथिलेश उसे चाय के लिए बुलाने पहुंचीं। आवाज लगाने पर न तो जवाब मिला और न ही दरवाजा खुला। मिथिलेश ने कमरे के पिछले हिस्से के दरवाजे से झांका तो आकाश का शव फंदे से लटकता मिला।
अमन ने बताया कि 15 जून को पिता संदीप सिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से आकाश परेशान था। आत्महत्या से पहले उसने बुधवार दोपहर 2:20 पर कई वीडियो मैसेज व व्हाट्सएप कॉल की थी, पर अमन का नेट बंद था।
विज्ञापन

बुधवार देर रात अमन ने जब मोबाइल का नेट ऑन किया तो आकाश का वीडियो मैसेज मिला। इसमें आकाश ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए मां, बेटियों, पत्नी व भाई को परेशान न किए जाने का जिक्र किया था। पुलिस ने आकाश के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें