फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक ने रची खुद के अपहरण की साजिश

Thu, 02 May 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पैसा देने से बचने के लिए एक युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। दो सगे भाइयों पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कि तो युवक की साजिश का पर्दाफाश हो गया। शहर पुलिस ने बुधवार को युवक को डलमऊ से बरामद कर लिया। पुलिस एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र के नजरवा ताल श्रीनगर पीएसी कॉलोनी की रहने वाली निशा जायसवाल ने 27 अप्रैल को सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी कि बेलीगंज निवासी अरुण कुमार सिंह, उसके भाई भाई सोनू सिंह समेत अन्य लोगों ने उसके पति प्रभाकर जायसवाल का अपहरण कर लिया है। अपहरण का केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सर्विलांस के जरिए अपह्त प्रभाकर जायसवाल की लोकेशन डलमऊ पाई गई।इस पर पुलिस टीम ने डलमऊ पहुंचकर उसे बरामद कर लिया।
जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि प्रभाकर ने दोनों भाइयों से कुछ पैसा उधार में लिया था। उधार पैसा न देने पड़े, इसके लिए उसने खुद के अपहरण की साजिश रची थी।
विज्ञापन


दोनों भाइयों को मिलेगी क्लीनचिट : सीओ
सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों अरुण और सोनू सिंह को अपहरण के मामले में फर्जी तरीके से फंसाया गया था। दोनों को क्लीनचिट दी जाएगी। खुद के अपहरण की साजिश रचने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। फर्जी अपहरण में किसी अन्य व्यक्ति की कोई भूमिका रही होगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें