सरोजनीनगर। बंथरा में लाऊखेड़ा निवासी अमरपाल (35) ने शुक्रवार को घर पर फंदा लगा लिया। वह निजी कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे रिश्तेदार के यहां से घर पहुंचे थे। कुछ देर बाद जब पिता लौटे तो देखा कि अमरपाल कमरे में पंखे के हुक के सहारे साड़ी के फंदे से लटके हुए थे। पत्नी सुशीला दो दिन पहले तीनों बच्चों को साथ लेकर मायके गई थीं।