फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 09 Mar 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद क्षेत्र के जमुलिया निवासी श्रमिक सत्यम मौर्य (30) ने गांव से एक किलोमीटर दूर आम के बाग में मफलर के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पिता रामबिलास ने बताया कि सत्यम रविवार दोपहर लगभग 12 बजे बाल कटाने की बात कहकर घर से निकला था। लगभग दो घंटे के बाद खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने गांव के शिवपाल के आम बाग में सत्यम का शव पेड़ से लटका देखा। परिजनों के मुताबिक सत्यम लखनऊ में मजदूरी करता था और वहीं किराये पर पत्नी व बच्चे के साथ रहता था। होली के त्योहार के कुछ दिन पहले गांव से ही लखनऊ काम करने जाता था। वह कुछ दिनों से अवसाद में था। परिवार में पत्नी रामजानकी व एक डेढ़ साल का बेटा रुद्र, मां शांति और दो भाई शिवम व नैमिष हैं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें