महिलाओं ने दीं मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियां
लखनऊ। विक्रमादित्य मार्ग सि्थत अवध लेडीज क्लब के कार्यालय में बुधवार को होली मिलन कार्यक्रम हुआ। क्लब से जुड़ीं महिलाओं ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियां पेश कीं। आशा श्रीवास्तव ने संस्कृत में होली गीत की प्रस्तुति दी। सभी ने फूलों की होली खेलकर शुभकामनाएं दीं। संचालन अर्चना गुप्ता ने किया। डॉ. विनीता सिंह, इंदु सारस्वत, प्रतिमा बाजपेई, अमिता शुक्ल मनोरमा मिश्र, शारदा, अंजलि कौल आदि मौजूद रहीं।
महिलाओं ने दीं मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियां