फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी ने सिलबट्टा से सिर कूंचकर पति को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर नौ में मंगलवार देर रात एक महिला ने अवैध संबंध के शक में सिलबट्टा से सिर कूंचकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद दूसरी मंजिल से शव पहली मंजिल पर ले जाकर मकान मालिक के कमरे के बाहर डाल दिया। बुधवार सुबह जब मकान मालिक सोकर उठे तो खून से लथपथ शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की तो उसने वारदात स्वीकार कर ली। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बिहार के मधुबनी जिले के मूल निवासी सुरेंद्र शाह (50) इंदिरानगर सेक्टर नौ में किराये के मकान में दूसरी मंजिल पर सपरिवार रहते थे। पहली मंजिल पर मकान मालिक विवेक व उनका परिवार रहता है। डीसीपी नॉर्थ एआर शंकर के मुताबिक मंगलवार रात करीब तीन बजे सुरेंद्र जब सो रहे थे तभी पत्नी रेखा ने सिलबट्टा से ताबड़तोड़ वार करके उनका सिर कूंच डाला। इससे मौके पर ही सुरेंद्र की मौत हो गई। घटना के वक्त सुरेंद्र की बेटी पूजा व बेटा बगल के कमरे में सो रहे थे।
डीसीपी ने बताया कि मृतक की बेटी पूजा की तहरीर पर रेखा के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने की धारा में केस दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। सुरेंद्र इस्माइलगंज में चाय का ठेला लगाते थे। उनके अन्य दो बच्चे मधुबनी में ही रहते हैं।
विज्ञापन


हत्या के बाद रेखा पति का शव दूसरी मंजिल से घसीटकर सीढि़यों से पहली मंजिल पर ले गई। फिर वहां मकान मालिक विवेक के कमरे के बाहर शव डाल दिया। इसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर खून से लाल हो गई फर्श की धुलाई की। इससे फर्श साफ तो हो गई मगर जब फोरेंसिक टीम ने बेंजाडीन जांच की तो वहां खून की पुष्टि हुई। यही वजह है कि पुलिस ने एफआईआर में साक्ष्य मिटाने की धारा भी लगाई है।

पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। लेकिन, किसी को ये अंदाजा नहीं था कि रेखा इतनी बड़ी वारदात अंजाम दे देगी। पति की हत्या कर शव मकान मालिक के कमरे के बाहर फेंकने के बाद वह आराम से सो गई थी। हैरानी इस बात की है कि विवाद हुआ, हत्या हुई लेकिन उनके बच्चों और मकान मालिक को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें