लखनऊ। राजधानी में सोमवार को ठंडी पछुआ हवाएं चलीं जिसकी वजह से गलन में इजाफा हुआ। सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई और दृश्यता 500 मीटर तक सिमट गई। शाम तक गलन ने भी जोर पकड़ लिया। दूसरी ओर, सोमवार को लखनऊ की हवा की सेहत में थोड़ा सुधार आया। सोमवार को सिर्फ लालबाग और तालकटोरा की हवा ऑरेंज जोन में रही। अन्य चार वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता पीले यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में पछुआ की रफ्तार बढ़ेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और कोहरे का असर कम होगा।
सड़कों पर धूल की वजह से भी हवा की सेहत पूरी तरह से नहीं हो पा रही है अच्छी। - फोटो : संवाद