फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच रहा गंगा नदी का पानी

Sat, 15 Jul 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत है। पानी के जरिए जीव जंतु गांवों में पहुंच रहे हैं तो उपजाऊ मिट्टी की कटान तेजी के साथ हो रही है। नदी का पानी चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच रहा है। लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर, जबकि खतरे का निशान 99.360 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के मुताबिक शनिवार को चेतावनी बिंदु के सापेक्ष 97.120 मीटर गंगा नदी का जलस्तर दर्ज किया गया। तीन घंटे में एक सेमी. की रफ्तार से नदी का पानी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

गंगा कटरी क्षेत्र के ग्राम चक मलिकभीटी, जमालनगर मोहद्दीनपुर, जहांगीराबाद, अंबहा, बबूरा, पूरे रेवती सिंह, चांदपुर लुक, कल्याणपुर बैंती गांव के ग्रामीणों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण धनंजय, रामदीन यादव, श्रीकृष्ण राम, जयशंकर ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से जहां एक और पशुओं के लिए चारे की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, वहीं बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उपजिलाधिकारी डलमऊ आशाराम वर्मा ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ की अभी कोई गुंजाइश नहीं है। यदि ऐसा होता है तो लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें