फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ गूंजी शहर की महिलाओं की आवाज

विज्ञापन
फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ गूंजी शहर की महिलाओं की आवाज
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग में लखनऊ बायोस्कोप ने अपनी छठवीं प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के पहले दिन की शुरुआत फेमिनिस्ट्स ऑफ अवध पर सलाम : ट्रेसिंग द सिटी थ्रू इट्स वुमन की स्क्रीनिंग के साथ हुई। प्रदर्शनी की क्यूरेटर अलीशा आसिफ ने कहा कि प्रदर्शनी के जरिये शहर को उसकी महिलाओं के माध्यम से प्रस्तुत कर रहे हैं। फेमिनिस्ट्स ऑफ अवध पर सलाम, फिल्म की निर्देशक आयशा खातून ने बताया कि इस फ़िल्म को बनाने में लगभग डेढ़ साल लगा। यह डॉक्यूमेंट्री शैली की फिल्म लखनऊ को उसकी महिलाओं और उनकी आवाजों के माध्यम से प्रस्तुत करती है। अंत में ज़ुबान, ज़मीन, ज़नाना - फेमिनिस्ट वॉइसेज़ ऑफ लखनऊ शीर्षक से हुई पैनल चर्चा में सबीहा अनवर, रूथ चक्रवर्ती और सबिका अब्बास शामिल रहीं। संचालन समन हबीब ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें