लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सोमवार से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहली पाली में 956 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 950 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 404 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 400 ने परीक्षा दी। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने परीक्षा नियंत्रक भावना मिश्रा के साथ केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों से संवाद कर प्रश्नपत्र के संबंध में जानकारी ली। प्रवक्ता डॉ. रुचिता चौधरी ने बताया कि नैक टीम के निरीक्षण के दृष्टिगत कुलपति ने हर्बल गार्डन का भ्रमण किया। यह गार्डन शिक्षा शास्त्र विभाग की शिक्षक डॉ. नलिनी मिश्रा की निगरानी में तैयार हुआ है।