लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में स्नातक और परास्नातक स्तर पर संचालित अधिसत्र परीक्षाओं का कुलपति प्रो. संजय सिंह ने सोमवार को जायजा लिया। परीक्षा कक्ष में व्यवस्थाएं परखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रश्नपत्र के संबंध में परीक्षार्थियों से बातचीत भी की। परीक्षा नियंत्रक अमित कुमार राय ने उन्हें बताया कि सोमवार को बीटेक, बीवीए फाइन आर्ट, बीए, बीकॉम, बीकॉम एलएलबी की परीक्षाएं कराई गई। दोनों पालियों में 1878 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. वीके सिंह, कुलानुशासक प्रो. सीके दीक्षित, डॉ. पुष्पेंद्र मिश्रा, डॉ. आशुतोष पांडेय थे।