फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रॉॅन्ग साइड से आ रहे वाहन ने युवक को रौंदा

Tue, 10 Sep 2024 05:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना में सोमवार को पॉवर हाउस चौराहे के पास रॉन्ग साइड से आ रहे अज्ञात वाहन ने पुलिसकर्मी के बेटे को रौंद दिया। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, वहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग निकला।
विज्ञापन


आशियाना सेक्टर जी निवासी संजय चौरसिया पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं और कम्प्यूटर प्रोग्रामर हैं। उनके मुताबिक बेटा ऋषभ (23) कैट की तैयारी कर रहा है। सोमवार सुबह वह आठ बजे स्कूटी से फीनिक्स मॉल के पास स्थित कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकला था। पॉवर हाउस चौराहे से करीब सौ मीटर पहले रॉॅन्ग साइड से आ रहे अज्ञात वाहन ने बेटे की स्कूटी में टक्कर मार दी। लोगों ने ऋषभ को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक शिकायत मिलने कार्रवाई की जाएगी।



कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत

बख्शी का तालाब। बीकेटी में सोमवार को साइकिल सवार छात्रा को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। बीतामऊ में रहने वाली पायल उर्फ मुस्कान (20) देवरी रुखारा स्थित दुर्गा शिक्षा निकेतन कॉलेज में बीए की छात्रा थीं। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह साइकिल से घर लौट रही थीं। तभी हाईवे पर राम सागर मिश्र हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें