फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिर चढ़कर बोला जुरासिक पार्क का रोमांच

Thu, 03 Oct 2024 07:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जनेश्वर पार्क में डायनासोर का मॉडल देखते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में बनाए गए प्रदेश के पहले जुरासिक पार्क का बुधवार को औपचारिक शुभारंभ हो गया। पहले दिन ही पांच हजार से अधिक लोग यहां पहुंच गए। पार्क में कर्मचारियों की कमी के चलते अव्यवस्था की स्थिति रही।
विज्ञापन


करीब 20 दिन पहले से पार्क को ट्रायल के तौर पर दर्शकों के लिए खोला गया था। इसके बाद भी यहां व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सकीं। भीड़ इतनी थी कि प्रवेश द्वार पर लंबी लाइन लग गई। जुरासिक पार्क में डायनासोर के सजीव मॉडल के अलावा करीब 35 मीटर लंबी गुफा भी है। ऐसे में उसमें भीड़ के चलतेे जाम जैसा लग गया।

डिजिटल स्क्रीन भी चलते नहीं मिले। ऐसे में दर्शकों को यह पता नहींं चल पाया कि वह जो मॉडल देख रहे हैं कि उसका नाम या प्रजाति क्या है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पार्क का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। जो कमियां हैं, उनको दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें