लखनऊ। पगड़ी पहनकर दो टप्पेबाज कैंट के अर्जुनगंज निवासी सारिका चौधरी के घर पहुंचे और उनके जेवर लेकर भाग निकले। पीड़िता ने कैंट थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सारिका के मुताबिक 10 अक्तूबर को दोपहर 12:30 बजे वह घर के गेट पर खड़ी थीं। तभी दो युवक आए और चारबाग में लंगर लगने की बात कही। धीरे-धीरे दोनों ने उन्हें बातों में फंसा लिया और घर में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए टोटका बताने का झांसा दिया। उनके झांसे में आकर उन्होंने दोनों को मंगलसूत्र और दो अंगूठियां दे दीं। इसके बाद दोनों भाग निकले। थाना प्रभारी गुरप्रीत कौर के मुताबिक पीड़िता और उनके घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।