फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गुरुवाणी से भक्तिमय हुआ मंदिर का दरबार

विज्ञापन
गुरुवाणी से भक्तिमय हुआ मंदिर का दरबार
विज्ञापन
लखनऊ। हरि ओम मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय गुरुनानक जन्मोत्सव के पांचवें दिन शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत असा दी वार और भजन-कीर्तन से हुई। इसके बाद हरीश वाधवानी ने गुरुग्रंथ साहिब की वाणी की उद्धरणों सहित व्याख्या की। प्रकाश गोदवानी ने बताया कि रविवार को बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें सनातन धर्म पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में आरती और पल्लव हुआ। एकादशी के अवसर पर लंगर में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर किशन चंद बंभवानी, जेपी नागपाल, सुरेश छाबलानी, राम बालानी, प्रदीप मन्ना, प्रकाश कृपलानी, प्रकाश गोदवानी, महेश जतयानी, रमेश बालानी, जेके लालचंदानी, मीना केसवानी, कनिका गुरनानी और हर देवी समेत बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें