फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उपकेंद्र का घेराव कर कर्मचारियों को बाहर निकाला

Mon, 04 Sep 2023 05:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती की समस्या पर बारा गांव के लोगों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन

पुलिस ने संभाला मोर्चा, अवर अभियंता के आश्वासन पर शांत हुए
25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से दिए गए हैं 200 कनेक्शन
फोटो संख्या 1, 2
संवाद न्यूज एजेंसी
नसीराबाद (रायबरेली)। लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे छतोह ब्लॉक क्षेत्र के बारा गांव के ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने न सिर्फ विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया, बल्कि अंदर बैठे कर्मचारियों को उपकेंद्र से बाहर कर दिया गया। इसके साथ में उपकेंद्र के सभी फीडरों से आपूर्ति बंद करा दी। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अवर अभियंता ने फोन पर समस्या दूर कराने का भरोसा दिया। इस पर लोग शांत हुए।
बारा गांव में 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। इससे 200 कनेक्शन हैं। लोड अधिक होने से ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड है। लो वोल्टेज के चलते पंखे, टीवी, बल्ब शो पीस बने हैं। मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़वाने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे खफा उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। उपकेंद्र में काम कर रहे एसएसओ दिनेश कुमार, सहायक चंद्रेश कुमार व लाइनमैन बाबूलाल को पावर हाउस के सभी फीडर बंद करवाकर बाहर निकाल दिया। इससे क्षेत्र की बिजली बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, नितिन पांडेय, राहुल मौर्य, प्रदीप मौर्य, राजू सोनी, राधेश्याम तिवारी, अंकित श्रीवास्तव, जितेंद्र शर्मा, शनि शर्मा, आशीष मौर्य ने बताया कि गांव में लो-वोल्टेज से बिजली उपकरण शो पीस बने हैं। इससे गर्मी और उमस से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को गांव के लोग समस्या लेकर आए थे, लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। ग्राम प्रधान देवेश प्रताप सिंह से अवर अभियंता राजेश कुमार ने फोन पर वार्ता करके लोगों को शांत कराया। अवर अभियंता ने बताया कि गांव में ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें