लखनऊ। अयोध्या के मऊ सियाला निवासी दरोगा कल्लू प्रसाद गुप्ता (58) हाईकोर्ट में सुरक्षा चौकी में तैनात थे। वे पुलिस लाइन में रहते थे। घरवालों ने बताया कि सोमवार सुबह कल्लू प्रसाद की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई थी। लोगों ने उन्हें चंदन अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी मौत हो गई। दरोगा के परिवार में पत्नी दशरथ देयी, बेटा रवि और तीन बेटियां हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।