विद्यार्थियों ने ली सेवा और निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ
लखनऊ। गोमतीनगर के भागीदारी भवन में आयोजित लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स के दो दिवसीय समिट का मंगलवार को समापन हो गया। पहले दिन सोमवार को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने विद्यार्थियों को संबोधित किया था। दूसरे दिन नर्स दिवस के अवसर पर लैंप लाइटिंग और शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने सेवा, निष्ठा एवं मानवता की भावना के साथ कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. पूजा राय ने की।