नवयुग कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुक्र
लखनऊ। राजेंद्रनगर सि्थत नवयुग कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। ऐशबाग सि्थत रामलीला मैदान में छात्राओं ने सफाई की। पोस्टर प्रतियोगिता के जरिये नशा मुक्त का संदेश दिया। मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. मनोज पांडेय ने संबोधित किया। कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर क्षमता का परिचय दे रही हैं। छात्राओं ने लोकगीतों पर सामूहिक नृत्य और लघु नाटक की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम अधिकारी मनीषा बड़ौनियां ने सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट पेश की। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय, डॉ. श्वेता उपाध्याय, डॉ. चंदन मौर्या, कुमारी दीक्षा, प्रो. संगीता कोतवाल आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)