फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रदेश पुलिस ने 10 लाख पौधे लगाने का बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर प्रदेश में रविवार को 35 करोड़ पौधारोपण अभियान के तहत प्रदेश पुलिस ने भी 10 लाख पौधरोपण कर कीर्तिमान स्थापित किया। डीजीपी राजीव कृष्ण, एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गोमतीनगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय परिसर में पौधरोपण किया। यह कार्यक्रम ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की थीम पर आयोजित ‘पौधरोपण महायज्ञ-2026’ का हिस्सा था। इस अवसर पर डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने को कहा। इस अवसर पर डीजी रेलवे प्रकाश डी., डीजी आर्थिक अपराध शाखा जय नारायण सिंह, एडीजी यातायात सतीश गणेश समेत पुलिस मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें