फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंच पर जीवंत हुआ गंगा अवतरण का वैभव

विज्ञापन
मंच पर जीवंत हुआ गंगा अवतरण का वैभव
विज्ञापन
लखनऊ। कुर्मांचलनगर स्थित मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सोमवार को श्रद्धा, नृत्य और अभिनय की खूबसूरत त्रिवेणी बही। आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी (कल्याणपुर) के रंगमंडल की ओर से प्रस्तुत नृत्य-नाटिका ''गंगा अवतरण'' ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम ने भारतीय आध्यात्मिक परंपरा की भव्यता को मंच पर साकार किया। कामना बिष्ट के निर्देशन में कलाकारों ने मां गंगा के स्वर्ग से पृथ्वी पर आगमन की कथा को अपनी भावपूर्ण नृत्य मुद्राओं और सजीव अभिनय से जीवंत कर दिया। ‘भोलेनाथ’ के स्वरूप और उनके अभिनय ने दर्शकों के हृदय को छू लिया। इस प्रस्तुति में रोहित, शोभा, स्नेहा बिष्ट, लाल सिंह बिष्ट और विजय सिंह बिष्ट जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल रहे।

मंच पर जीवंत हुआ गंगा अवतरण का वैभव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें