कीर्तन समागम में गूंजे गुरबाणी के स्वर
लखनऊ। अवध कॉलेजिएट के मोहान कैंपस में शनिवार को आयोजित गुरमत और कीर्तन समागम में गुरबाणी के स्वर गूंजे तो पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में साध संगत ने विश्व प्रसिद्ध भाई हरिंदर सिंह जी निर्वैर खालसा जत्था यूके का कीर्तन सुना और गुरु साहिब की शिक्षाओं से जुड़ी। विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधानों ने भी समागम में सहभागिता की। संस्थापक प्रबंधक सर्वजीत सिंह, प्रबंध निदेशिका जतिंदर वालिया, डॉ. ब्रह्मजोत कौर, सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य, प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संगत की सुविधा के लिए स्कूल प्रबंधन ने बसों की व्यवस्था की। समागम के बाद गुरु का अटूट लंगर हुआ। आयोजन में सर्वजीत सिंह, इशप्रीत सिंह, चरनजीत सिंह और खालसा यूथ के सेवाभावी सदस्यों का योगदान रहा।