प्रस्तुति देते श्वेता दीक्षित व देवेश चतुर्वेदी
लखनऊ। स्वर सप्तक ग्रुप की ओर से गोमतीनगर के निजी होटल में शनिवार शाम छह बजे सावन स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गीतकारों ने सावन के गीतों से बहार ला दी। शुरुआत मुख्य गायक देवेश चतुर्वेदी ने मधुर गीत ''मेरे नैना सावन भादो'' से की। फिर ग्रुप की श्वेता दीक्षित की प्रस्तुति ''बरसात के दिन आए'' ने मंत्रमुग्ध कर दिया। संजय श्रीवास्तव ने आज मौसम बड़ा बेईमान है... से समा बांधा। निधि निगम, नीरज शर्मा, देवेंद्र कुमार ने भी बेहतरीन नगमे पेश किए।