लखनऊ। गोमती नगर के वास्तु खंड-3 स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पार्क परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को भंडारे के साथ समापन हो गया। कथा व्यास स्वामी विनोदानंद शास्त्री ने सुदामा प्रसंग की व्याख्या करते हुए सच्ची मित्रता का महत्व बताया। कहा कि सच्ची मित्रता बिना कहे मित्र की सहायता करने की प्रेरणा देता है। समापन पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।