फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के किराये पर प्लेन में करें सफर

Sat, 02 Aug 2014 03:39 AM IST
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मुम्बई सहित देश के अन्य महानगरों या दूर के किसी शहर की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन


ज्यादातर विमान कंपनियों ने अगले माह के लिए अपने किराए 60 फीसदी तक घटा दिए हैं।

इसके चलते लखनऊ से कई शहरों के लिए किराया अब ट्रेन के सेकंड एसी के बराबर हो गया है।

कहा जा रहा है कि अगस्त में यात्रियों की संख्या कम होने से विमानन कंपनियों ने आय बराबर करने को एडवांस बुकिंग कराने पर यह ऑफर देने का फैसला किया है।

इकोनॉमी श्रेणी का दिल्ली का विमान किराया जहां पहले न्यूनतम 22 सौ रुपये चल रहा था, वह सितंबर की बुकिंग के लिए 1630 रुपये तक पहुंच गया है।

इसी तरह मुंबई का न्यूनतम किराया भी 6100 रुपये की जगह 2647 रुपये तक आ गया है। हालांकि कम किराया दोपहर और देर रात के विमानों पर लागू होगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह छह से आठ व शाम को पांच से रात आठ बजे के विमानों में अधिक यात्री सफर करते हैं।

किराए में 60 प्रतिशत की छूट देने वाली कंपनियों में इंडिगो, गो एयर, जेट कनेक्ट, जेट एयर, एयर इंडिया भी हैं।

अगले माह की यात्रा की बुकिंग यात्रियों को अभी से करानी होगी। एक ओर जहां चार से 30 सितंबर तक किराया घटाया गया है, वहीं अक्तूबर से इसमें वृद्घि दर्ज की जा रही है।

विमानन सेक्टर से जुड़े जानकार बताते हैं कि जुलाई तक अधिक भीड़ के बाद अगस्त और सितंबर में यात्रियों की संख्या 50 प्रतिशत भी नहीं रह जाती है।

180 सीटों वाली एयर बस में बमुश्किल 60 से 70 यात्री ही मिल पा रहे हैं।

ऐसे में विमान कंपनियां अगस्त का अपना प्रशासनिक खर्च निकालने के लिए सस्ते ऑफर देती हैं। जिससे उनकी कुल आमदनी पर कोई खास असर न पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें