लखनऊ। शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के मद्देनजर चार जुलाई को होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। शासन ने आदेश पर अब यह आयोजन छह जुलाई (सोमवार) को होगा। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रदीप वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह बदलाव किया गया है। अब परीक्षा समाप्त होने के बाद छह जुलाई को सभी तहसीलों में इसका आयोजन होगा। इसके बाद प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को समाधान दिवस आयोजित करने की व्यवस्था पूर्ववत लागू रहेगी।