फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 'मौजूदा दौर में नागरिक सुरक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण'

Fri, 26 Dec 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आईजीपी में सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण शिविर में डीएम का स्वागत करते चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा
विज्ञापन
लखनऊ। नागरिक सुरक्षा संगठन के 'वार्डन क्षमता निर्माण प्रशिक्षण' कार्यक्रम के चौथे बैच का शुभारंभ डीएम विशाख जी अय्यर ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया। डीएम ने मॉक ड्रिल अभ्यास को जरूरी बताया। जन-जन तक प्रशिक्षण पहुंचाने की भी बात कही। जल्द ही विभिन्न अधिकारियों की बैठक बुलाकर स्कूल, कॉलेज, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आम जनता के लिए सप्ताह में अनिवार्य रूप से एक बार प्रशिक्षण होगा। वर्तमान समय में नागरिक सुरक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने बताया कि त्वरित प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और शांति एवं समन्वय स्थापित करना मुख्य काम है। स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन ऋतु राज रस्तोगी, डी डब्ल्यू, सुनील तिवारी, नफीस, सुनील शुक्ल सुनील तिवारी. डीडी डब्ल्यू सुनील कर्मचंदानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें