अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर बुधवार रात चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर बदमाशों ने सवा लाख रुपये तथा गाड़ी के छह लूट लिए। क्षेत्र में सक्रियता का दावा करने वाली पुलिस को वारदात की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह हुई। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
पुलिस के मुताबिक फिरोजाबाद जनपद के नानमऊ सुखनंदन यादव स्टेशन रोड मैनपुरी स्थित आरएस यादव ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक (जीजे12बीवी-9247) व उसके गांव का रवि यादव क्लीनर है। दोनों गुजरात से ट्रक में छुहारा लाद करके गोरखपुर मंडी ले थे। बुधवार को गोरखपुर से एक लाख 20 हजार रुपये भाड़ा लेकर मैनपुरी जा रहे थे। क्लीनर रवि यादव ने कि अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में खाना खाने के बाद हाईवे पर रानीमऊ के निकट पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे ट्रक लगा कर दोनों लोग सो गए। सोते समय दोनों को बदमाशों ने ट्रक समेत अगवा कर लिया। नींद खुलने पर विरोध जताया तो बदमाशों ने दोनों के मुंह व बंद बांद दिया और पिटाई की।
क्षेत्र के लोधेसिंहपुरवा के पास चालक और खलासी के हाथ बांधकर उन्हें ट्रक में ही डाल दिया। चालक से सवा लाख रुपये लूटने के साथ ट्रक के छह खोल ले गए। इइके बाद ड्राइवर ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को जानकारी हुई। उन्होंने चालक व क्लीनर के बंधे हाथ खोलने के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। बृहस्पतिवार सुबह एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस अधीक्षक ने रामसनेहीघाट प्रभारी को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।