फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज हो सकता है जारी

Mon, 23 Jun 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के परिणाम सोमवार देर शाम जारी हो सकते हैं। इच्छुक परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पांच से 13 जून के बीच राजधानी के 15 सहित प्रदेशभर के 171 परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई थी। 4.25 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे। करीब 3.50 लाख परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। परिषद की ओर से सोमवार को परिणाम जारी करने की तैयारी है। इसके बाद जुलाई से प्रवेश काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। प्राविधिक शिक्षा परिषद के अनुसार, राजधानी में दो राजकीय, दो अनुदानित और एक पीपीपी मॉडल पर पॉलीटेक्निक संस्थान संचालित है। 40 के करीब निजी पॉलीटेक्निक में भी जेईईसीयूपी परिणाम के आधार पर प्रवेश होने हैं। इसी तरह प्रवेश के लिए 147 राजकीय, 18 अनुदानित, 18 पीपीपी मॉडल और 2486 निजी पॉलीटेक्निक में संचालित 77 पाठ्यक्रमों में कुल 2.80 लाख से अधिक सीटों पर दाखिले होंगे। प्रवेश परीक्षा परिणाम के आधार पर संस्थान व जिलावार काउंसिलिंग की प्रकिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें