निराला नगर स्थित रामकृष्ण मठ में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भजन की प्रस
लखनऊ। श्री रामकृष्ण मठ निरालानगर में बुधवार को रास पूर्णिमा मनाई गई। श्रीमद्भागवत कथा विशेष पाठ किया गया। मठ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के रास पंच अध्याय का वर्णन किया। इसके जरिये आत्मिक प्रेम की शुद्धता के बारे में बताया। कहा कि यह प्रसंग श्रीमद्भागवत गीता का हृदय माना जाता है। इसके श्रवण से काम पर विजय पाने की सिद्धि प्राप्त होती है। व्यक्ति को हिम्मत मिलती है। नित्य पाठ करने या सुनने से घर में सुख, समृद्धि और प्रेम का वातावरण बनता है। भजन-कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की गईं।